LSG vs MI Match : किसका पगडा भारी होगा IPL 2023

MI vs LSG: लखनऊ-मुंबई में प्लेऑफ के लिए होगी जंग, ऐसी प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

LSG vs MI Match : किसका पगडा भारी होगा  IPL 2023


LSG vs MI Playing XI: आईपीएल 2023 का 63वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच के ज़रिए दोनों टीमें प्लेऑफ की ओर अपना एक और कमद बढ़ाना चाहेंगी. दोनों ही टीमें अपना-अपना 13वां मैच खेलेंगी. प्वाइंटस टेबल में मुंबई 14 प्वाइंटस के साथ तीसरे, जबकि लखनऊ 13 प्वाइंटस के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है. इस मैच के लिए दोनों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, हम आपको बताएंगे. 

अगर लखनऊ ये मैच गंवा देती है, तो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. ऐसे में लखनऊ अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चहेगी. इसके अलावा मुंबई भी इस इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी. गुजरात के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में टीम अपनी पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. वहीं लखनऊ में भी कम ही बदलाव देखने को मिल सकेंगे. हालांकि लखनऊ की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है.  

LSG vs MI Playing 11 Prediction Today Match : 

इस सीजन की यह इन दोनों की पहली मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों टीमें पिछले सीजन दो बार आमने-सामने आई थीं। तब लखनऊ ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। एक मैच को लखनऊ ने 18 रन और दूसरे मैच को 36 रन से जीता था। आईपीएल 2023 में मंगलवार को लीग के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और लखनऊ की टीमें पॉइंट्स टेबल में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। हारने वाली टीम के लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को वर्चुअल नॉकआउट की तरह खेलेंगी

अंक तालिका का हाल

मुंबई और लखनऊ, दोनों ने ही अब तक 12-12 मैच खेले हैं। मुंबई ने सात मैच जीते और पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम के 14 अंक हैं। अगर रोहित की पलटन जीतती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और टीम लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी। उसका आखिरी मैच खराब फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ है। वहीं, लखनऊ ने भी अब तक 12 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने छह में जीत हासिल की और पांच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। लखनऊ की टीम जीतती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे। दोनों के बीच आज दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इस सीजन की यह इन दोनों की पहली मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों टीमें पिछले सीजन दो बार आमने-सामने आई थीं। तब लखनऊ ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। एक मैच को लखनऊ ने 18 रन और दूसरे मैच को 36 रन से जीता था। क्रुणाल की टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। खास बात यह है कि क्रुणाल उस टीम के खिलाफ खेलेंगे जिससे उन्होंने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। 

लखनऊ को प्रेरक मांकड़ के रूप में मिला नया स्टार

लखनऊ की टीम की बात करें तो इस टीम के लिए सबसे परेशानी की बात यह है कि जब पिछले सीजन मुंबई पर जीत हासिल की थी, तब टीम के कप्तान केएल राहुल रहे थे। उन्होंने दोनों मुकाबलों में शतक जड़ा था। इस सीजन वह नहीं हैं। ऐसे में लखनऊ को जूझना पड़ सकता है। हालांकि, पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ  प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन की कुछ ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत लखनऊ ने 183 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।

मुंबई के पास मजबूत बैटिंग लाइन अप

वहीं, मुंबई की बात करें तो टीम का आत्मविश्वास अभी चरम पर है। शुरुआती कुछ मैच हारने के बाद टीम लगातार जीत की पटरी पर है। समीकरण तो ऐसे भी बनते हैं कि मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है, लेकिन शर्त यह है कि गुजरात को अपना अगला मुकाबला हारना होगा और मुंबई अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीत जाए। मुंबई की टीम अपने पिछले पांच में से चार मैच जीत चुकी है। मुंबई के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। चाहे चेज हो या पहले बल्लेबाजी, दोनों ही मामलों में टीम गजब का प्रदर्शन कर रही है।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुबई में ड्राइवर की नौकरी कैसे पाए 2023

विराट कोहली, सौरव गांगुली ने हाथ मिलाते हुए विवाद को खत्म किया